फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन पर माने ग्रामीण, सड़क का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विधायक की ओर से ग्रामीणों को भंडारीगांव के लिए शीघ्र सड़क का निर्माण करने का आश्वासन देने पर दो दिन से रुके खातीगांव-देवतोली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 400.97 लाख की लागत से निर्माणाधीन खातीगांव-देवतोली मोटर मार्ग से अटल आदर्श ग्राम भंडारीगांव को नहीं जोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने सात फरवरी की सुबह सड़क निर्माण कार्य में लगी मशीन को रोक दिया था। ग्रामीणों के विरोध के कारण सड़क का निर्माण कार्य दो दिन से ठप था। इस मामले में शुक्रवार को क्षेत्रीय विद्यायक बलंवत भौर्याल ने ग्रामीणों को दूसरी सड़क का सर्वे कराकर गांव को उससे जोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने दिया। वहां बीडीसी सदस्य कुदंन बोरा, पूर्व प्रधान भागीरथी भंडारी, पूर्व प्रधान किशनी बोरा, श्याम सिंह बोरा, सोहन सिंह भंडारी, कृष्णा बोरा, बसंती रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें