बागेश्वर। कपकोट मोटर मार्ग पर एक बाइक और बोलेरो में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार को खुनौली निवासी दीपक पंत बाइक से बागेश्वर की ओर आ रहा था। इस दौरान बगजीवला अशौं स्थित पुल पर बोलेरो के साथ बाइक की टक्कर हो गई। इससे दीपक का एक हाथ टूट गया जबकि उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बोलेरो चालक ने घायल युवक को सीएचसी कपकोट पहुंचाया, जहां पर उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।