फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागनाथ, दानपुर क्लब, उतराखंड पुलिस की टीमें जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला खेल कार्यालय की ओर से उत्तरायणी मेले में वालीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ नरेंद्र खेतवाल ने किया। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच बागनाथ क्लब और कांडा कमस्यार के बीच खेला गया। इस मैच में बागनाथ क्लब ने 25-20, 23-25, 28-26 के अंतर से कांडा कमस्यार को हराया। दूसरा मैच दानपुर क्लब और स्टेडियम बी के बीच खेला गया। दानपुर क्लब ने 15-9, 15-11 से स्टेडियम बी को हराया। तीसरे मैच में उत्तराखंड पुलिस ने 16-14, 18-16 के अंतर से गरुड़ को हराया। वहां जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया सहित खेल विभाग के कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें