फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज ने अभिनेता सलमान खान का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सिने कलाकार सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की ओर से एक इंटरव्यू के दौरान वाल्मीकि समाज के लिए असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग करने से वाल्मीकि समाज में जबरदस्त नाराजगी है। समाज के लोगों ने अभिनेता सलमान खान का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इसके अलावा पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति महासंघ के नेतृत्व में तमाम लोग जुलूस की शक्ल में एसबीआई तिराहा पर एकत्र हुए। यहां पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इंटरव्यू के दौरान की गई टिप्पणी से पूरा समाज आहत और आक्रोशित है। उन्होंने इस तरह के जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

बाद में इस संबंध में एसपी को ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष संजीव भारती, संजय कुमार, मदन चौहान, चंदन, तेजपाल, विशाल, सभासद सोनिया, राज, शकुंतला देवी, रजत, बिट्टू, जमना लाल, रवि, आशीष, मनोज, राजेश ओली, सीएल भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें