बागेश्वर। हिमालयन सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने को लेकर नगर में जागरूकता रैली निकाली। रैली को एसडीएम श्याम सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाई। कैंपस प्रभारी प्रभा लोहुमी ने रैली की महत्ता के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन आशा ने किया। वहां ज्योति जोशी, निकिता फर्स्वाण, कविता टंगड़िया, दीक्षा गढ़िया, शालिनी रावल, हेमा शाह, आशा टंगड़िया आदि शामिल थे।