बागेश्वर। यातायात नियमों के सुधार के लिए बृहस्पतिवार को चले संयुक्त निरीक्षण में 21 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक बाइक जब्त की गई। सुरक्षित यातायात व्यवस्था और कोर्ट के निर्देशों के तहत बृहस्पतिवार को एसडीएम एसएस राणा के नेतृत्व में नगर की विभिन्न सड़कों पर सीओ वीर सिंह और एआरटीओ विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 21 वाहनों का चालान किया गया। जबकि तीन सवारियां बिठाने पर एक बाइक जब्त कर दी गई।