बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना-बोहाला मोटर मार्ग पर एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में मैक्स चालक को हल्की चोटें आई हैं। बृहस्पतिवार शाम को मैक्स जीप (यूके 02टीए-0340) कठपुड़ियाछीना से असौं बोहाला को जा रही थी। इंटर कॉलेज बिसतोला के पास एकाएक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। चीड़ के पेड़ों से टकराने से जीप लगभग 50 मीटर की दूरी पर रुक गई। घटना के समय जीप में अकेला चालक और जीप स्वामी बिहारी लाल मौजूद था। इस दुर्घटना में बिहारी लाल को चोटें आई हैं। घायल चालक का दाणोंछीना स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।