फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अतिक्रमण पर 14 व्यापारियों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 14 व्यापारियों के चालान काटे। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है। नगर की सड़कों पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है। जहां एक ओर दुकानदार सड़कों तक सामान फैला रहे हैं, वहीं कई ठेली वाले भी सड़कों के किनारे ठेली लगाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि गोमती पुल के दोनों तरफ ठेली लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इससे जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। नोटिस जारी करने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर 14 ठेला व्यापारियों का चालान कर 3500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें