बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिलाध्यक्ष और जिला जज हीरा सिंह बोनाल की अध्यक्षता में लोक अदालत लगी। इसके तहत पारिवारिक मामलों के दो और न्यायालय में लंबित कुल चार मामलों का निस्तारण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिलाध्यक्ष बोनाल और प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने पारिवारिक के दो मामलों में पति-पत्नी की सुलह कराई।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज सीनियर डिवीजन और अधिवक्ता चंद्र शेखर मिश्रा की बैंच द्वारा न्यायालय में लंबित कुल चार वादों का निस्तारण कर 15 लाख 12 हजार 405 रुपये और प्री-लिटिगेशन के बैंक वसूली के मामलों में कुल 19 लाख 49 हजार 903 रुपये का समझौता कराया गया।