फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। इन दिनों शहर के आसपास के इलाकों में तेंदुए के दहाड़ने का सिलसिला जारी है। बुधवार शाम जजी के समीप तेंदुआ जैसे ही दहाड़ा जौलकांडे गांव को जा रहे ग्रामीण डर गए और तेंदुए के हमले से बचने के लिए रास्ते के आसपास आग लगा दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गत एक पखवाड़े से तेंदुआ नगर के आसपास के इलाके में दहाड़ रहा है। तेंदुए के भय से लोग जल्दी से घरों को चले जा रहे हैं। बुधवार शाम तेंदुए ने जजी के समीप जौलकांडे गांव को जाने वाले रास्ते पर दहाड़ मारनी शुरू कर दी, जिससे वहां से गुजरने वाले ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले से बचने के लिए रास्ते के आसपास आग लगा दी। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में तेंदुआ पिछले कई दिनों से दहाड़ रहा है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें