बागेश्वर। स्मृति दिवस के मौके पर शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के शहीद जवानों को याद किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुलिस कप्तान मुकेश कुमार ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में कानून व्यवस्था और समाज की रक्षा करते हुए अब तक पुलिस के कई जवान अपनी प्राणों की आहुति दे चुके हैं। इनमें राज्य के भी सात जवान भी शामिल हैं।
शहीद जवान पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में कोतवाल टीआर वर्मा, एलआईयू इंस्पेक्टर केएस देव समेत अनेक पुलिसकर्मी और अधिकारी मौजूद थे।