बागेश्वर। जिले में भैयादूज का त्योहार धूूमधाम से मनाया गया। लोगों ने सुबह नहा धोकर नए कपड़े पहने। बहनों ने जी रया जागि रया... के आशीर्वचनों के साथ अपने भाइयों को च्यूड़े लगाकर उनके दीर्घ और सुखमय जीवन की कामना की।
भाइयों ने बहनों को सुरक्षा का वचन देकर उन्हें मिठाइयां और दक्षिणा भेंट की। लोगों ने इस मौके पर हलुवा, पूरी, खीर आदि बनाकर अपने आराध्य को अर्पित कर पड़ोसियों में वितरित किए। इस त्योहार के लिए बड़ी संख्या में बहिनें अपने मायका आई हुईं थीं।