बागेश्वर। लंबित मांगों को लेकर सुनील कुमार और गणेश राम का कलक्ट्रेट में चल रहा आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने साल भर तैनाती देने आदि मांगें उठाईं। जवानों ने युवा कल्याण विभाग पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया।
चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानीं गईं तो परिवार समेत आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। आंदोलनस्थल पर पहुंचकर अंबेडकर जन जागृति समिति के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने भी समर्थन दिया।
सभा में अध्यक्ष राजेंद्र भोटिया, नंदा बल्लभ जोशी, विजय कुमार, खुशाल राम, तनुज जोशी, गिरीश चंद्र, धीरेंद्र कुमार, जगदीश राम, जगदीश राम, गिरीश तिवारी, गणेश राम, जगदीश चंद्र, प्रताप राम आदि थे।