फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के नए सदस्यों की कार्यशाला हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ के नए सदस्यों की कार्यशाला आयोजित की गई। प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में प्रांतीय प्रचार मंत्री प्रताप कबडोला ने नए सदस्यों को संगठन के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष विक्रम पिलख्वाल ने शिक्षकों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चल रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाला दत्त तेवाड़ी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह दफौटी, रमेश कांडपाल, हरीश उपाध्याय, विक्रम सिंह पिलख्वाल, इंद्रपाल सिंह धपोला, कमलेश पांडे, बलवंत कालाकोटी, दीपा रावत, अंजना मेर, हेमा कालाकोटी, भरत राठौर, चंदन सिंह, राजेश रावत सहित ब्लाक इकाई के 60 शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें