बागेश्वर। विधायक चंदन राम दास ने कहा कि बच्चों को प्रतियोगी बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। विधायक ने विद्यालय के विभिन्न कार्यों के लिए अपनी निधि से 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दास ने कहा कि आज का समय प्रतियोगिता है। प्रतियोगी बच्चे ही हर क्षेत्र में आगे दिखाई देते हैं। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है, जो धीरे-धीरे दिखाई देने लगेगा। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों पर खुशी जताई। उन्होंने अपनी निधि से कंप्यूटर मशीन, फर्नीचर के लिए एक-एक लाख और छात्राओं के शौचालय सुविधा के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। दास ने मनरेगा से विद्यालय के क्षतिग्रस्त रास्तों के पुनर्निर्माण के लिए तीन लाख रुपये मंजूर करने और जीर्णशीर्ण चार कक्षा कक्षों के पुनर्निर्माण के लिए जिला योजना से पांच लाख रुपये मंजूर करने का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि कुंदन परिहार ने अनुशासन पर जोर दिया। इससे पहले विधायक ने दिवंगत शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण्न के चित्र के आग दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य बीसी जोशी ने अतिथियों का स्वगत कर विद्यालय की आख्या पेश की। वहां बंशीधर पांडे, ललित राम, जोगा राम, भारत भूषण, जगमोहन, दानी राम, बबीता बिष्ट, दीपा पांडे, पुष्पा धपोला, अनूप सचान आदि थे।