फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनेती मेला आज से तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। रंगीली नाकुरी पट्टी के नंदा देवी मंदिर सनेती में हर तीसरे साल लगने वाला क्षेत्र का प्रसिद्ध नंदा देवी का मेला इस बार तीन सितंबर से शुरू हो रहा है। मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक बलवंत भौर्याल करेंगे।
विज्ञापन


मेला कमेटी के अध्यक्ष तारा सिंह बाफिला की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि तीन सितंबर को सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद 10 बजे रैखोला, सिरौला, बाफिलागांव, कुरौली आदि गांवों से ग्रामीण ढोल-नगाड़ों के साथ आरा लेकर आएंगे।

विधायक भौर्याल मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। संचालन कार्यक्रम संचालक मंगल सिंह बाफिला ने किया। बैठक में सह संरक्षक धन सिंह बाफिला व्यवस्थापक कुंदन सिंह रैखोला, कवींद्र सिंह बाफिला, सावित्री देवी, नंदन सिंह बाफिला और मंगल सिंह बाफिला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें