फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के तहत कपकोट-शामा का चौड़ीकरण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। एसडीएम रवींद्र बिष्ट द्वारा नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार, पांच, छह और सात से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की तैयारी से उपजे विवाद के निपटारे के लिए एनएच के अधिकारियों और नागरिकों की बैठक बुलाई गई। बैठक में आम सहमति नहीं बन पाने पर एनएच के अधिकारियों ने कहा कि अब एनएच के तहत कपकोट-शामा सड़क का ही चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय सभागार में एसडीएम बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों को एनएच निर्माण से होने वाले लाभ के बारे बताया गया। कहा गया कि राष्ट्रीय हित से जुड़े इस सड़क का हर हाल में चौड़ीकरण होना है। इसके लिए काश्तकारों और स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है।

बैठक में पहुंचे लोगों ने पहले की तरह ही एनएच का निर्माण वार्ड संख्या चार, पांच, छह और सात के बीच पड़ने वाले हिस्सों में हिचौड़ी, भयूं, ऐठाण, बमसेरा और पालीडुंगरा के नाप खेतों से होकर नहीं होने दिया जाएगा। वहीं भराड़ी के कुछ व्यापारियों ने कपकोट-शामा सड़क को एनएच बनाने का विरोध किया। कहा कि इसके बनने से कई दुकानों के टूटने से अनेक लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों और व्यापारियों ने एक स्वर से कपकोट-शामा एनएच का विरोध किया। उन्होंने दोनों तरफ से एनएच का विरोध करके कहा कि यदि एनएच ही बनानी है तो इसे रमाड़ी से फरसाली की ओर से निकाली जाए। ग्रामीणों के विरोध के बीच एनएच के अधिकारियों ने एलान किया कि एनएच का निर्माण हर हाल में होना है। इसके तहत कपकोट-शामा सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। अधिकारियों की मौखिक सलाह पर ग्रामीण सहमत हो गए।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, सभासद गिरीश जोशी, तहसीलदार पीएस बिष्ट, एनएच मैनेजर आशीष रावत, अनिरबेन चतुर्वेदी, धिरतिमान दत्ता, राम सिंह ऐठानी, प्रेम पुरी गोस्वामी और लक्ष्मण सिंह ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें