फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ का क्रमिक अनशन तीसरे दिन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया सरल करने, प्राध्यापकों की तैनाती समेत पांच मांगों को लेेकर छात्रसंघ का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार तीसरे दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कॉलेज परिसर में तीसरे दिन क्रमिक अनशन पर छात्रसंघ सहसचिव राजेंद्र दानू और पंकज मनराल क्रमिक अनशन पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जिन छात्रों ने प्रवेश के लिए पूर्व में आवेदन पत्र जमा करवाए थे, उनसे अब फिर से ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करवाए जा रहे हैं, जो गलत है।

इस प्रक्रिया को शीघ्र सरल करने, प्राध्यापकों की शीघ्र तैनाती करने, एमए में योग की कक्षा सुचारु रूप से संचालित करने आदि की मांग की। प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक खेतवाल, गोविंद चंदोला, एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक नेगी, अंकुर कुमार, पंकज मनराल और कौशल उपाध्याय, उज्ज्वल भट्ट, विक्रम गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें