फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर होगी मटकी फोड़ और रस्साकस्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। मां भगवती सेवा समिति कपकोट की बैठक में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर रामलीला मैदान में मटकी फोड़ और रस्साकशी प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया। रामलीला मैदान स्थित समिति के कार्यालय में संरक्षक त्रिलोक सिंह कपकोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछला आय-व्यय का ब्यौरा रखा गया और उसकी पुष्टि की गई। बताया गया राजेंद्र कपकोटी के सहयोग से समिति का पंजीयन हुआ है। अब सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। रामलीला मैदान के विकास के लिए हर स्तर से प्रयास करने पर जोर दिया गया। तय किया गया कि भविष्य में इस मैदान में जो भी कार्यक्रम होंगे, उसके लिए आयोजकों को समिति की अनुमति लेनी होगी। जन्माष्टमी के दूसरे दिन मैदान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। प्रतिभागियों को कुछ शर्तों का पालन करना होगा। रस्साकशी भी होगी। विधायक बलवंत भौर्याल को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जाएगा। इसके लिए 13 अगस्त को बैठक होगी। इसमें रामलीला महोत्सव पर भी चर्चा होगी। समिति के संस्थापक अध्यक्ष रूप सिंह कपकोटी, सचिव जनार्दन जोशी की स्मृति में दो मिनट रखा गया। राजेंद्र कपकोटी ने संचालन किया। वहां समिति के अध्यक्ष नंदन कपकोटी, सचिव राम चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष दीवान कपकोटी, मोहन कपकोटी, कैप्टन जोगा राम, प्रेम पुुरी गोस्वामी, चंदन ऐठानी, दीपक कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें