कपकोट (बागेश्वर)। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत कुल 240 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। प्राप्त आवेदनों के सत्यापन का काम शुरू हो गया है। डीएनयूएलएम के सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट ने बताया कि सत्यापन के बाद मांग के आधार पर प्राप्त आवेदनों को निदेशालय भेजा जाएगा। जहां से डीपीआर तैयार होकर शासन को भेजी जाएगी। इसके तहत लाभार्थी को तीन लाख रुपये का घर बनाने के लिए दो लाख रुपये का अनुदान दिया जाना है। कहा कि तीन से 18 लाख रुपये की आमदनी वाले अभ्यर्थियों को बैंक से भवन बनाने के लिए 6.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम के निर्देशन में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्वेक्षण के काम में लगाया गया है। आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद ही अधिकारी कर्मचारी आवेदन में लिए गए दस्तावेजों को प्रत्यक्ष रूप से जांच पड़ताल करेंगे। नगर पंचायत क्षेत्र के लिए तहसीलदार पूरन सिंह बिष्ट को सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। सत्यापन प्रक्रिया में वीडीओ कुंदन सिंह दानू, दीप मढ़वाल, भगवत सिंह रावत, गोकुल सिंह रावत, राखी कठायत, ललित प्रकाश, कवींद्र सिंह मेहता, सींचपाल कुंजर सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।