बागेश्वर। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2017-18 में स्वरोजगार स्थापित करनेे के इच्छुक अभ्यर्थियों का द्वितीय साक्षात्कार सीडीओ एसएसएस पांगती की अध्यक्षता में हुआ। जिला उद्योग विभाग के कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सेवा एवं उद्योग क्षेत्रों के रोजगारपरक योजनाओं के लिए जिला उद्योग केंद्र के 72 आवेदकों को 260.50 लाख, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के 32 आवेदकों को 111.50 लाख एवं ग्रामोद्योग आयोग के सात आवेदकों के लिए 17.50 लाख रुपये ऋण स्वीकृत किया गया। साक्षात्कार में महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक, लीड बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी कल्याण सिंह कर्म्याल, उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक हीरा सिंह राणा आदि थे।