कपकोट (बागेश्वर)। महिला जागरूक मंच पोलिंग गांव की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने बारात घर बनाने की मांग की गई। इसके अलावा कहा गया कि बाढ़ सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गांव में आज तक एक भी पत्थर नहीं लगाया गया है। इस कारण बरसात में सरयू उफान पर बहती है, जिससे गांव की उपजाऊ भूमि कटती जा रही है। नालों से गांव के रास्ते भी खतरे में हैं। वहीं, एएनएम सेंटर नहीं होने से महिलाओं को इलाज कराने के लिए कपकोट और हरसीला जाना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग को एएनएम सेंटर के निर्माण के लिए ग्रामीण भूमि देने को तैयार हैं, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बैठक में तारा, बरखा, बसंती, लछीमा, बचुली, लछुली, हेमा, देबुली, शोभा, पार्वती आदि थे।