कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। महाविद्यालय में पूर्णकालिक प्राचार्य की तैनाती करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई से जुड़े छात्रों और छात्रनेताओं ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। इसमें उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
प्राचार्य केके पंत को दिए ज्ञापन में छात्रों ने महाविद्यालय में पूर्णकालिक प्राचार्य की तैनाती करने, इतिहास और राजनीति विषयों में प्राध्यापकों की तैनाती कराने, एमएम के स्वीकृत विषयों को संचालित कराने, कंप्यूटर कक्ष छात्र-छात्राओं के शीघ्र उपलब्ध कराने आदि की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भरत कोरंगा, कमलेश गढ़िया, प्रकाश जोशी, गौरव सिंह गढ़िया आदि थे।