बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में शुक्रवार को मेधावियों का सम्मान किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के मेधावियों को सम्मानित किया।
अभिभावक-शिक्षक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 12वीं कक्षा के दीपक भारद्वाज और मानसी रावल को पहला पुरस्कार, डॉली रौतेला और ज्योत्सना रावत को दूसरा, हेमंत रौतेला, ज्योत्सना रावत, हेमंत लोहनी और पारस उपाध्याय को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह 10वीं कक्षा की मोनिका कपकोटी, करन सिंह रौतेला, आशिता स्वर्णिम, मिहिर कोहली को पहला पुरस्कार, दिलाशा परिहार को दूसरा पुरस्कार, किसलय आगरी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। संचालन महेश पांडे ने किया। इस दौरान प्रबंधक एनबी भट्ट, प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी, कोषाध्यक्ष शंकर पांडेय, अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश अंडोला सहित स्कूल स्टाफ और अभिभावक थे।