भराड़ी बाजार में कलवर्ट धंसा
कपकोट/बागेश्वर। भराड़ी के मल्ला बाजार में एक कलवर्ट धंस गया गया है। कलवर्ट के धंसने से दुर्घटना की आशंका है। व्यापारियों ने लोनिवि से कलवर्ट का शीघ्र पुनर्निर्माण करने की मांग की है। भराड़ी के मल्ला बाजार में कलवर्ट धंस गया है। सड़क पर बने बड़े गड्ढे के चलते दुर्घटना की आशंका है। व्यापार मंडल की नगर इकाई के सदस्यों ने बताया कि कलवर्ट के धंसने से यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मांग करने वालों में अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सचिव प्रकाश जोशी, दरबान सिंह ऐठानी, वीरेंद्र कपकोटी, चंचल गड़िया, रमेश कठायत, विरेंद्र कोरंगा और मदन सिंह गड़िया आदि हैं। इधर, लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता वेद प्रकाश ने बताया कि जल्द ही कलवर्ट की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।