फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ित को चार साल बाद भी नहीं मिला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा पीड़ित को चार साल बाद भी घर नहीं मिला
विज्ञापन


दूसरे के घर में रहने को मजबूर कुंवारी गांव का पान सिंह और उसका परिवार
एसडीएम को पत्र देकर मकान देने की लगाई गुहार
क पकोट (बागेश्वर)। विकास खंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र के अंतिम गांव कुंवारी निवासी एक ग्रामीण को आपदा के चार साल बाद भी रहने के लिए घर नहीं मिल सका है। पीड़ित का परिवार अब भी दूसरे के घर में रहने को मजबूर है। पीड़ित ग्रामीण ने एसडीएम को पत्र भेजकर तत्काल इंद्रा आवास दिलाने की गुहार लगाई है। एसडीएम को दिए पत्र में कुंवारी गांव निवासी पान सिंह पुत्र केशर सिंह ने कहा कि उसका मकान वर्ष 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से मकान के लिए वह ब्लॉक से लेकर जिला स्तर पर कई चक्कर काट चुका हैं। लेकिन, कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। मकान नहीं होने के कारण उसका परिवार पड़ोसी के घर में रहने को मजबूर है। पीड़ित ने एसडीएम से शीघ्र मुआवजा और घर दिलाने की गुहार लगाई है। इधर, एसडीएम ने बताया कि बीडीओ को पीड़ित को दैवी आपदा मद से तुरंत इंद्रा आवास देने के निर्देश दे दिए हैं। पीड़ित को अब तक मकान क्यों नहीं मिला इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें