बागेश्वर के पंडित बीडी पांडेय परिसर मेंआयोजित पुस्तक मेला में पुस्तकों कोदेखते विद्यार्थी। संवा
बागेश्वर। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से पंडित बीडी पांडेय परिसर में आयोजित पुस्तक मेला दूसरे दिन भी जारी है। दो दिवसीय मेले में अब तक 4121 पुस्तकों का वितरण किया गया।
शनिवार को पुस्तक मेले में सुबह से ही परिसर के विद्यार्थियों और जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने किताबों का चयन शुरू किया। विद्यार्थियों ने अपनी जरूरत के अनुसार निशुल्क पुस्तकों का लाभ उठाया। परिसर के निदेशक डॉ. कमल किशोर जोशी ने बताया कि पुस्तक मेले में शुक्रवार को 2608 और शनिवार को 1513 किताबों का निशुल्क वितरण किया। उन्होंने यूओयू की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर डॉ. अखिलेश चौहान, चंदन गढि़या, डॉ. पंकज दुबे आदि मौजूद रहे।