फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में तैयार हो रहीं 40 यूनिटें

विज्ञापन
कपकोट क्षेत्र में मछली पालन के लिए बने तालाब रू फिश पोंड। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) योजना के तहत कपकोट के जगथाना और चचई में मत्स्य पालन के लिए 40 यूनिट का क्लस्टर बनाया जा रहा है। समूह में 20 यूनिट का काम पूरा हो चुका है, बाकी की यूनिट पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

मत्स्य अधिकारी मनोज मियान ने बताया कि मत्स्य पालन के लिए दो हजार वर्ग मीटर में 40 तालाबों के एक कलस्टर का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से 20 तालाब बना दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 50 वर्ग मीटर में एक तालाब का निर्माण किया जा रहा है। योजना के अनुसार 80 लाख रुपये की लागत से क्लस्टर बनाया जा रहा है। इसमें एक यूनिट की लागत दो लाख रुपये है।
मत्स्य अधिकारी ने बताया कि जगथाना प्राथमिक मत्स्यजीवी सहकारिता समिति और कनलगड़ घाटी प्राथमिक मत्स्यजीवी सहकारिता समिति के माध्यम से मछली पालन किया जा रहा है। दोनों समितियों में कुल 33 लोग शामिल हैं। जगथाना समिति में 15 और कनलगड़ समिति में 18 लोगों का एक समूह मछली पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तैयार 20 यूनिटों में ट्राउट प्रजाति की मछलियां पाली जा रही हैं। इससे वहां के लोग अच्छी-खासी आजीविका कमा रहे हैं। मत्स्य अधिकारी ने बताया कि इस साल तक सभी यूनिटों का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें