फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गरुड़ गंगा पर बनेगा 40 मीटर डबल लेन स्टील ट्रस मोटर पुल, टेंडर जारी

Wed, 16 Sep 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा क्षेत्र में सड़क और पुल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। कर्णप्रयाग-ग्वालदम-बागेश्वर-मुनस्यारी मोटर मार्ग के किलोमीटर 67 पर गरुड़ गोलू मंदिर के समीप गरुड़ गंगा नदी पर 40 मीटर स्पान का डबल लेन स्टील ट्रस मोटर पुल का निर्माण निर्माण होगा, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यह पुल क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की आवश्यकता को पूरा करेगा। इसके निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी। दूरस्थ ग्रामीण इलाकों की मुख्य मार्ग से कनेक्टिविटी मजबूत होगी जिससे स्थानीय सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

कोट
जनता की अपेक्षाओं को धरातल पर विकास कार्यों में बदलना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गरुड़ गंगा पर प्रस्तावित यह डबल लेन मोटर पुल क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान करेगा। बागेश्वर की जनता ने जो विश्वास सौंपा है, उस पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पार्वती दास, विधायक, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें