फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में सीएम की 38 घोषणाओं पर चल रहा है काम

Fri, 23 May 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माणदायी विभागों, कार्यदायी संस्थाओं को इनके क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश रावत ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री की कुल 152 घोषणाओं में से 114 पूरी हो चुकी हैं। 38 घोषणाओं पर कार्य चल रहा है, इनकी प्रक्रिया शासन, जिला और विभागीय स्तर पर जारी है। बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीईओ जीएस सौन, ईई लोनोवि संजय पांडे, एके पटेल, जल संस्थान सीएस देवड़ी, सिंचाई केके जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें