फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में शिक्षकों का प्रदर्शन आज

Fri, 23 May 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन प्रमुख मांगों को लेकर शनिवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगा। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा ने बताया कि संगठन लंबे समय से राज्याधीन पदों में एससी एसटी वर्गों के प्रतिनिधित्व के आकलन के लिए पांच सितंबर 2012 को गठित जस्टिस इरशाद हुसैन कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, विभागीय पदोन्नति वाले पदों में एससी-एसटी वर्गों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने, एसोसिएशन को विभागीय स्तर पर प्रतिनिधि संगठन की मान्यता देने, सरकारी विद्यालयों में शिक्षक, प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य के सभी रिक्त पदों को भरने आदि मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर आज सभी जिलों में शिक्षक सांकेतिक प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें