फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को सफाई के लिए 37.38 लाख मिले 

Sun, 30 Sep 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
ग्रामीणों को चेक वितरित करते विधायक बलवंत सिंह भौर्याल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत कपकोट ब्लॉक के नौ गांवों को सफाई के लिए 37.38 लाख रुपये का बजट मिला है। इससे गांवों में सफाई की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। विधायक ने चयनित ग्राम सभाओं को आवंटित राशि के चेक बांटने के साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


रविवार को स्याकोट में क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने चयनित ग्राम पंचायतों में 111 लाख लागत की सफाई कार्ययोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ब्लॉक की पुड़कुनी, असों, गोलना, उडियार, सनगाड़, सोराग, जलमानी, रिखाड़ी, चलकाना ग्राम सभाओं में युद्धस्तर पर सफाई कार्यक्रम चलाने को कहा। साथ ही ग्रामीण जन प्रतिनिधियों से आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की अपील भी की।

इस दौरान चयनित ग्राम सभाओं को पहली किस्त के रूप में 37.38 लाख की धनराशि के चेक बांटे गए। यहां मंडल अध्यक्ष योगेहश हरडिया, क्षेपं सदस्य जोगा सिंह मेहता, परियोजना प्रबंधक शिल्पी पंत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें