फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 न्याय पंचायतों के लिए रवाना हुए पांच कृषि रथ

Sun, 02 Oct 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
रथ को रवाना करते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद में कृषक महोत्सव का आयोजन तीन से नौ अक्तूबर तक होगा। रविवार को विकास भवन में महोत्सव की स्टाल लगाकर शुरुआत की गई। विधायक चंदन राम दास और डीएम भूपाल सिंह मनराल ने पांच कृषि रथों को विभिन्न न्याय पंचायतों के लिए हरी झंडी दिखाई।

उन्होंने विकास भवन में विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का उद्घाटन भी किया। डीएम ने कहा कि सरकार किसान के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के 35 न्याय पंचायतों में कृषि रथ किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी देंगे। कृषि संबंधी जानकारी देने के लिए विभाग ने पांच किसान रथों के माध्यम से सभी न्याय पंचायतों में टीम लीडर, ब्लॉक प्रभारी एवं न्याय पंचायत प्रभारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएओ वीपी मौर्य ने कहा कि कृषि महोत्सव के दौरान न्याय पंचायत स्तर पर किसानों को रबी फसलों, उन्नतशील कृषि यंत्रों की नवीनतम तकनीकी जानकारी के साथ ही कृषि निवेश-बीज, कृषियंत्र, दवाइयां आदि का वितरण, कृषकों, वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संवाद, कृषकों की समस्याओं का यथा संभव मौके पर समाधान किया जाएगा। वहां एसडीएम फींचाराम चौहान, तहसीलदार खुशबू आर्या आदि थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें