फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार 

Sun, 17 Mar 2019 12:53 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।  
विज्ञापन
बागेश्वर में पुलिस टीम के साथ शराब के अवैध भंडारण का आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने कपकोट रोड स्थित बार के समीप एक रेस्टोरेंट से अंग्रेजी शराब की 33 पेटियां बरामद की हैं। टीम ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। शराब को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार लोस चुनाव के मद्देनजर शराब के अवैध भंडारण के खिलाफ पुलिस का छापामारी अभियान जारी है। टीम ने शनिवार को भराड़ी टैक्सी स्टैंड के सामने एक रेस्टोरेंट में छापामारी की। रेस्टोरेंट से अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्रांड की 33 पेटियां मिली हैं। इन पेटियों की कीमत करीब दो लाख रुपये है। टीम ने रेस्टोरेंट से पवन सिंह निवासी सेवा छुरिया लीति को भी गिरफ्तार किया है।  पूछताछ में सामने आया कि यह शराब आगामी लोकसभा चुनाव में उपयोग की जानी थी लेकिन इससे पहले ही पकड़ी गई। अवैध भंडारण पर शराब को सीज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीम में एसआई अकरम अहमद, आबकारी निरीक्षक गोविंद मेहता, वीरेन्द्र सिंह गैड़ा, नरेंद्र गोस्वामी, माधो राम शामिल थे।
विज्ञापन

- ये शराब हुई बरामद -
ब्लेंडर प्राइड  - 17 पेटी
मैक्डॉवल रम - 3 पेटी
मैक्डॉवल व्हिस्की - 4 पेटी,
बरमूडा रम  - 4 पेटी
 मैजिक मूमेंटस - 5 पेटी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें