बागेश्वर। पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा के लिए रेडियो केंद्र अधिकारी ललित मोहन भट्ट को सम्मानित किया गया। उन्हें पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने सम्मानित किया। बताया कि यह पुरस्कार उन्हें 26 जनवरी को देहरादून मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में पुलिस महानिदेशक द्वारा दिया जाना था। लेकिन, निजी कारणों के चलते वह सम्मान समारोह में हिस्सा नहीं ले पाए थे। सोमवार को एसपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ललित मोहन भट्ट को यह पुरस्कार दिया गया। सम्मानित किए जाने पर पुलिस कार्मिकों ने उन्हें बधाई दी है।