फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश नहीं ओलावृष्टि है किसानों के लिए नुकसानदेह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिले बीते तीन दिन से हो रही बेमौसमी बारिश से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पकने को तैयार है। ऐसे में यदि ज्यादा बारिश हुई उनकी फसल को नुकसान हो सकता है। इस बीच जिले के कुछ हिस्सों में हुई ओलावृष्टि ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्य का कहना है कि हल्की बारिश रबी की फसल के लिए नुकसानदेह नहीं है। यदि बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होती है तो फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन


क्षति का आंकलन करने में जुटा विभाग
कृषि विभाग ने जिले में गत दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आंकलन के लिए सर्वे का आदेश दिया है। मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर नुकसान की सूचना नहीं है। फिर भी कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की सूचना थी। इसको देखते हुए क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें