युवा बागेश्वर। युवा व दिव्यांग मतदाताओं का निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम रंजना राजगुरु ने इंटरेक्टिव सेशन आयोजित किया। इसमें नए मतदाताओं को मतदान का तरीका समझाया गया और वीवीपैट की जानकारी दी गई।
पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में नए मतदाताओं को वीडियो दिखाकर मतदान और वीवीपैट की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सभी बूथों में दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित कर लिया गया है। उन्हें मतदान केंद्र तक लाने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे। इस दौरान दिव्यांग मतदाताओं को पुरस्कृत किया गया। दिव्यांग मतदाता महेश राम, जानकी जोशी और रजनी धपोला को पुरस्कृत किया गया।
वहां एसडीएम कांडा योगेंद्र सिंह, स्वीप के नोडल अधिकारी अमर सिंह गुंज्याल, नोडल अधिकारी मीडिया अरुण वर्मा, डीपीआरओ पूनम पाठक, बीडीओ आलोक भंडारी, कपकोट गंगा गिरी गोस्वामी, बीसी पंत, स्वीप के आलोक पांडे, डॉ. हरीश दफौटी, कैलाश प्रकाश चंदोला, ललित जोशी, मुख्य वक्ता डॉ केएन कांडपाल, दीप जोशी, संजय तिवारी आदि थे।