फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोथिंग के 485 ग्रामीणों को बांटे जैविक और अजैविक कूड़ेेदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत पोथिंग में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 485 ग्रामीणों को जैविक और अजैविक कूड़ेेदानों का वितरण किया।
विज्ञापन


मंगलवार को राइंका पोथिंग में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक बीएस भौर्याल और पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान को अपने संस्कारों से जोड़ने की अपील की। गांव में जियो कंपनी का मोबाइल फोन टावर लगाने और गांव की अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान भौर्याल ने 1.77 करोड़ की लागत से पोथिंग-भतौड़ा सड़क और 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भगवती मंदिर के प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। वहां ग्राम प्रधान चंपा देवी, भुवन गढ़िया, शोभा गढ़िया, भगवत गढ़िया, हरीश जोशी, मदन गढ़िया, हिमांशु गढ़िया, गोपाल गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें