बागेश्वर। राइंका बागेश्वर में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है। प्रदर्शनी में सैनिक हाईस्कूल बागेश्वर के जीवन जोशी प्रथम रहे। उन्होंने मॉडल वाटर सिस्टम पर आधारित मॉडल बनाया था। राइंका अमस्यारी के छात्र सूरज प्रकाश दूसरे स्थान पर रहे।
सूरज प्रकाश ने एनर्जी सेल्फ डिपेंडेंस हाउस पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। राइंका कर्मी के छात्र दीपक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने एक्सीडेंट प्रिवेंशन इन हिल एरिया मॉडल प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय नव प्रववर्तन प्रतिष्ठान गुजरात के प्रतिनिधि डॉ संदीप रतूड़ी, प्रधानाचार्य मदन मोहन गुरुरानी, अकील अंसारी ने छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना की। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर सीईओ हरीश रावत, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी, बृजेंद्र जोशी, हेम जोशी, राजीव निगम, दीपक पांडे, विरेंद्र तिवारी, मनोज कांडपाल, हरीश रावल आदि थे। ब्यूरो