बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में पुरातन छात्र का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदना के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए ‘इंटरनेट एवं कॅरिअर’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्कूल के पुरातन छात्र और वर्तमान में मॉरीशस निवासी आचार्य पूरन चंद्र तिवारी मुख्य अतिथि रहे।
आचार्य पूरन चंद्र तिवारी मॉरीशस में सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े हैं और वहां के राष्ट्रीय धार्मिक आयोजनों में प्रधान आचार्य की भूमिका निभाते हैं। आचार्य तिवारी ने कहा विद्या भारती के ध्येय वाक्य ‘स्वयमेव मृगेंद्रता’ को आत्मसात करते हुए विद्यार्थी अपने कार्य को कुशलता से करें।
मॉरीशस में पत्रकार सविता पूरन तिवारी ने बच्चों को कॅरिअर का चुनाव और चयनित क्षेत्र में कुशलता के लिए इंटरनेट की सहायता के टिप्स दिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी, स्कूल समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण भी उपस्थित रहे।