फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट शर्किट से दुकान में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तहसील रोड स्थित एक चाय की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग से दुकान में रखे उपकरण और खाद्य सामग्री जल गई। घटना में 50 हजार के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


तहसील रोड स्थित ठाकुर सिंह पुत्र बचे सिंह की चाय की दुकान है। सोमवार शाम दुकान बंद कर वह चले गए। मंगलवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने दुकान के भीतर से धुआं उठता देखा तो दुकानदार को फोन किया। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया मगर तबतक दुकान में रखा फ्रिज, टीवी सहित अन्य सामग्री जल चुकी थी। इस घटना में 50 हजार रुपयों के नुकसान का अनुमान है। प्रभावित परिवार ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें