फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु पर आधारित एकांकी नाटक और सामूहिक नृत्य ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर नेशनल मिशन इंटर कॉलेज में कई कार्यक्रम हुए। बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित एकांकी नाटक और लोकनृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य अजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर प्रभु यीशुु की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। 12वीं के छात्राओं ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर एक शानदार सामूहिक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। स्कूल बैंड ने सुुुंदर गीतों से सबका मन मोह लिया।

संचालन छात्रा पूरन देवली और पूजा ने किया। वहां विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भुवन कांडपाल, सहायक प्रबंधक रमेश तिवारी, पीटीए अध्यक्ष डॉ. सुमिता जोशी, उप सचिव गीता जोशी, लीला देवी, दौलत नगरकोटी, किशन लाल विश्वकर्मा, शकुन सिंह, जगदीश जोशी, दीप चंद्र जोशी, आनंद मेहता, हेम पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें