बागेश्वर। छात्रवृत्ति आनलाइन पोर्टल की तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर छात्र संघ ने शनिवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बागेश्वर में सूचना, इंटरनेट सेवा के अभाव में अधिकांश छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकरण कराने से वंचित रह गए हैं।
बताया कि महाविद्यालय में 900 से अधिक अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राए हैं। अधिकांश दुर्गम स्थानों से आते हैं जहां पर इंटरनेट की सुविधा नहीं होने के कारण आनलाइन पोर्टल में पंजीकरण कराने से वंचित रह गए हैं। इस आशय के ज्ञापन निदेशक समाज कल्याण, जिलाधिकारी को भी सौंपे हैं। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष शशांक वर्धन, मनीष कुमार, जीवन प्रसाद, मुकेश चंद्र, संजय, विक्रम कोहली, सूरज, कैलाश आदि शामिल हैं।