बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के ग्राम बेगढ़ के लिए स्वीकृत लिंक मोटर मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। विधायक चंदन राम दास ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
ग्राम पंचायत पासदेव के ग्राम बेगढ़ को सड़क मार्ग से जोड़े जाने की मांग को लेकर बीते कई सालों से मांग की जा रही थी, लेकिन यह गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है। मंगलवार को विधायक चंदन राम दास ने बेगढ़ तोक को लिंक मार्ग से जोड़ने के कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण शुरू होने पर जिपं सदस्य रवि करायत, बलवंत बिष्ट, बाला राम, सरस्वती देवी, शिखा जोशी, सौरभ बहुगुणा, प्रकाश बहुगुणा, बसंत डंगवाल, नीरज, मोहित, नवीन जोशी आदि ने विधायक का आभार जताया। ब्यूरो