फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सड़कों पर दिनभर ठप रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। भूस्खलन और मलबा आने से बागेश्वर जिले में पांच सड़कों पर दिनभर यातायात ठप रहा। सड़कें बंद रहने से यातायात के लिए इन पर निर्भर ग्रामीणों की सुलभ आवाजाही भी ठप हो गई। इससे उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को भयू-गडेरा, दोफाड़-पपों-रताईस, धरमघर-माजखेत, बैड़ामझेड़ा-जारती, लीली मोटर मार्ग भूस्खलन और मलबा आने से जगह-जगह बंद रहे। कार्यदायी संस्थाओं ने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन से सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगह सड़कें कई मीटर बह चुकी हैं। भारी नुकसान और मौसम को देखते हुए सड़क खोलने के काम में देरी हो रही है। इधर, सड़कें बंद रहने से यातायात पर निर्भर हजारों ग्रामीणों का सीधा संपर्क भंग रहा। लंबे इंतजार के बाद भी देर शाम तक सड़कें नहीं खुुल सकी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कार्यदायी संस्थाएं सड़कें खोलने में जुटी हैं।
विज्ञापन

जिले में बंद मोटर मार्ग
-------------------
भयू-गडेरा
दोफाड़-पपों-रताईस
धरमघर-माजखेत
बैड़ामझेड़ा-जारती
लीली मोटर मार्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें