बागेश्वर। महर्षि विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने अपने हाथों से प्यार का धागा यानी राखियां बनाई। प्रतियोगिता में हस्तनिर्मित राखियों के निर्माण को लेकर छात्रों और छात्राओं में बराबर उत्साह रहा।
इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में छह और सीनियर वर्ग में चार विद्यार्थी अव्वल आए। बृहस्पतिवार को विद्यालय में इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आदित्य, नमन, गीतांजलि, निश्चय, ज्योति, प्रगति संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। इसी तरह सीनियर वर्ग में आरुषि, रितिका, विशाखा, अंजलि संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रही। प्रधानाचार्य रेखा धामी ने विजेता प्रतिभागियों के पुरस्कार बांटे। इस दौरान शीला भाकुनी, सोनिया परिहार, दीपा गोस्वामी, मीनाक्षी उप्रेती, नरेंद्र माजिला, अर्जुन कार्की आदि थे।