फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना को दावत दे रहा सड़क पर टूटा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-अल्मोड़ा मार्ग पर रैखोली के पास गिरा पेड़ सड़क दुर्घटना को दावत दे रहा है। मोड़ पर होने की वजह से खतरा और बढ़ गया है। पखवाड़े भर बाद भी पेड़ हटाने की जहमत नहीं उठाई गई है।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई बारिश के बीच मार्ग पर रैखोली के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया था। पेड़ टूटने से यातायात बाधित होने के बाद वाहन चालकों ने ही रास्ता खोला था। तब से टूटा पेड़ सड़क किनारे ही पड़ा है। इस स्थान पर एक समय पर एक ही वाहन गुजर सकता है। मोड़ पर होने की वजह से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इससे यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जोखिम बना है। इसके बावजूद वन विभाग, आपदा कर्मियों ने अभी तक मार्ग से पेड़ नहीं हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें