फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। प्रवेश को लेकर आंदोलित छात्रों ने सरकार की बुद्धि शुद्धि को लेकर हवन किया। उन्होंने सरकार के जल्द होश आने की उम्मीद जताते हुए सभी को प्रवेश दिलाने की मांग की। छात्रों ने ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
बृहस्पतिवार को छात्रसंघ ने प्रवेश की मांग को लेकर कालेज परिसर में हवन किया। इस मौके पर छात्रों ने सरकार की बुद्धि शुद्धि की कामना की। कहा कि छात्र लंबे समय से कालेज में संसाधनों की कमी और प्रवेश की समस्या का सामना कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने कभी छात्रों की समस्याओं की सुध नहीं ली। अब प्रवेश की बाध्यता के साथ उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्रों ने एलान किया कि सरकार ने सभी को प्रवेश के अधिकार नहीं दिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, कृष्णा परिहार, मनीष कुमार, शशांक वर्धन, प्रमोद कुमार, संजय जोशी, अंकुर उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी का अनशन जारी
बागेश्वर। प्रवेश और अन्य समस्याओं को लेकर एबीवीपी का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। चौथे दिन हिमांशु जोशी और सुंदर दानू अनशन पर बैठे। छात्रों ने जल्द समस्याओं का निस्तारण न होने पर आमरण की चेतावनी दी। इस दौरान आदर्श कठायत, भूपेंद्र दानू, हरीश मेहरा, मनोज बचखेती, जगदीश खत्री, नंदन ऐठानी, दीपक घस्याल, जीवन दानू आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें