फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमस्यारी के ग्रामीणों ने पेयजल मंत्री से मांगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के प्रभारी और पेयजल मंत्री के दौरे के बीच मुख्यालय पेयजल समस्या से गूंज उठा। संकट का सामना कर रहे सिमस्यारी के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया और पेयजल मंत्री से पानी मांगा। मंत्री के दौरे के बीच ग्रामीण दो घंटा कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन में डटे रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को पेयजल मंत्री के दौरे की खबर मिलने पर सिमस्यारी के ग्रामीण एकजुट होकर मुख्यालय पहुंचे। इस बीच मंत्री कलक्ट्रेट में जिला नियोजन समिति की बैठक ले रहे थे। कलक्ट्रेट पहुंचने के बाद ग्रामीण जोरदार नारेबाजी के साथ धरने पर बैठ गए। कहा कि इलाके में पीने के लिए पानी नहीं है, लेकिन सरकार और मशीनरी हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने पेयजल मंत्री से पानी की मुकम्मल व्यवस्था करने की मांग की। जल्द हालात नहीं सुधरने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी। इस बीच मंत्री ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और जल्द ही समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान शोभा, माधुरी, नीमा, प्रेमा, आशा, कविता, बाल कृष्ण, पूरन सिंह, सूरज कुमार, हरीश चंद्र आदि थे।

चार किमी से पानी ढो रहे ग्रामीण
पेयजल समस्या का सामना कर रहे सिमस्यारी में हालात बेहद विकट हो चुके हैं। गांव को पानी की आपूर्ति करने वाले स्रोत का डिस्चार्ज लगातार घटता जा रहा है। इन हालातों में गांव की 15 सौ की आबादी के लिए पानी का इंतजाम करना सबसे बड़ी चुुनौती साबित हो रहा है। आलम यह है कि ग्रामीणों को चार किमी दूर खड़ी चढ़ाई पार कर गधेरे से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी को लेकर ग्रामीणों के बीच मनमुटाव भी हो रहा है। इसी मनमुटाव के चलते पिछले दिनों कथित तौर पर पेयजल टैंक में विषाक्त मिलाने की घटना सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें