फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से रात भर जूझते रहे वन विभाग के कर्मचारी

विज्ञापन
fire shimla
विज्ञापन
बागेश्वर। स्थानीय जंगलों में रविवार रात भीषण आग लग गई। इससे निपटने के लिए वन विभाग की टीम देर रात तक जुटी रही। आबादी के पास पहुंची आग पर काबू पा लिया गया जबकि दूरस्थ जंगल रातभर जलते रहे।
विज्ञापन

रविवार शाम को ठाकुरद्वारा क्षेत्र, कौसानी, पंद्रहपाली, असों सहित जिले के तमाम क्षेत्रों में आग लग गई थी। आग के आबादी क्षेत्र तक पहुंचने की आशंका से अफरातफरी का माहौल रहा। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। आबादी के निकटवर्ती क्षेत्रों में रात 11 बजे तक आग पर नियंत्रण के लिए वन कर्मी जूझते रहे। जंगल की आग से असों मल्लाकोट के वन पंचायत अमोली में जायका परियोजना के तहत लगाए गए विभिन्न प्रजाति के हजारों पौधे जलकर नष्ट हो गए। सरपंच प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को वन पंचायत क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इससे पूरे वन्य क्षेत्र में आग लग गई। इसके बाद चौकीदार विशन सिंह ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद आग से 10 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाए गए पौधे जल गए हैं। इधर डीएफओ आरके सिंह ने बताया कि जंगलों में लगी आग को बुझाने के सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें